{"_id":"5b5f6a3f4f1c1b51748b7eed","slug":"101532979775-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित समस्याओं का ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित समस्याओं का ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ दबथुआ गुट के सदस्यों ने डीआईओएस दफ्तर में शासन संबंधित आठ और जिला स्तर से संबंधित सात मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ दबथुआ गुट के सदस्य डीआईओएस दफ्तर में एकजुट हुए। शासन से संबंधित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी की। इसमें विश्वविद्यालय-महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ, वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारियों की सेवा नियमावली निर्मित कर पांच अंकों में मानदेय, पुरानी पेंशन, अद्यतन कार्यरत पद के प्रति शिक्षकों का विनियमितीकरण, चिकित्सा सुविधा दी जाए। जिला स्तर पर पेंशन पेंशन को संशोधित की कार्रवाई कर उपनिदेशक शिक्षा मेरठ को भेजा जाना चाहिए।
इस मौके पर प्रांतीय संरक्षक एवं परिक्षेत्र प्रभारी स्वराजपाल दुहुण, जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र खोखर ने बताया नौ अगस्त को कलक्ट्रेट में मशाल जुलूस निकालकर चेतावनी दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्णपाल, जयवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह सरोहा, रामेश्वर दयाल, कंवर पाल सिंह, संजीव कुमार, सतीश, राजेंद्र सिंह मान, बाबूराम, जसवीर सिंह, सुलेखा जैन, करूणा गुप्ता, संजीव, मनीष जैन, अनिल कुमार, अरूण मलिक मौजूद रहे।