{"_id":"5b5e15cc4f1c1b61508b613b","slug":"101532892620-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी बिजलीघर तीन दिन से ठप, क्षेत्र में बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी बिजलीघर तीन दिन से ठप, क्षेत्र में बती गुल
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
टीकरी बिजलीघर तीन दिन से ठप है। इससे जुड़े क्षेत्र में बिजली न आने से लोगों मेें हा-हाकार मचा हुआ है। संविदा लाइनमैनों के हड़ताल पर जाने के कारण 33 हजारी विद्युत लाइन में आया फाल्ट ठीक नहीं हो पाया। इससे हजारों लोगों को परेशानी हो रही है।
132 केवीए बिजलीघर कान्हड़ से 33 हजारी विद्युत लाइन टीकरी बिजलीघर को जाती है। इस विद्युत लाइन में दो दिन से फाल्ट होने के कारण टीकरी बिजलीघर ठप है। इस बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली न आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टीकरी कस्बे समेत आसपास के गांवों में विद्युत सप्लाई ठप है। इससे टीवी और फ्रीज शोपीस बने हैं। पशुओं के लिए चारे की समस्या बन गई है। पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीण हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। लघु उद्योग धंधे ठप होने से हजारों मजदूर घर बैठे हैं।
बिजलीघर में तैनात लाइनमैन रवि, प्रवेश, धर्मेंद्र, अंकित, संजय व कृष्ण को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण सभी लाइनमैन हड़ताल पर चले गए। लाइनमैनों के न आने के कारण 33 हजारी विद्युत लाइन का फाल्ट ठीक नहीं हो पा रहा है। लाइनमैन रवि ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार परेशान हैं। जेई कई बार झूठा आश्वासन दे चुके हैं। जब तक मानदेय नहीं मिलेगा, तक तब हड़ताल जारी रहेगा। दूसरी तरफ एसडीओ सुधाकर ने बताया कि लाइनमैनों को जल्दी मानदेय दिलाया जाएगा।