{"_id":"5b4ba4104f1c1b51748b5157","slug":"101531683856-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर शनिवार को शाम के समय कांधला से बाइक पर असारा आ रहे युवकों को एक बस ने टक्कर मार दी। इससे असारा गांव निवासी एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की सूचना पर परिजनों मेें कोहराम मच गया।
असारा गांव निवासी मोहित पुत्र अशोक, रजनीश पुत्र धर्मवीर व सुमित पुत्र अशोक शनिवार को बाइक पर सवार होकर कांधला में किसी कार्य से गए । शाम को जब वे वापस गांव लौट रहे थे तो कांधला के पास दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रजनीश व सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। वहां से गुजर रहे गांव निवासी मौलवी फारूख ने इसकी सूचना असारा गांव के लोगों को लगी तो मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे। परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ कांधला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई