फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अंग्रेजी भाषा पर कार्यशाला शुरू

अंग्रेजी भाषा पर कार्यशाला शुरू

Thu, 12 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी भाषा पर कार्यशाला शुरू
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को अंग्रेजी भाषा पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी बोलने और समझने के टिप्स दिए। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यशाला का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर और प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि अंग्रेजी बोलना और समझना बहुत ही आसान है। बस इसके लिए आपको ध्यान से समझने और मेहनत करने की जरूरत है। आज प्राइवेट क्षेत्र मेें नौकरी करने के लिए अंग्रेजी भाषा महत्वपूर्ण बन चुकी है। यदि आपको अंग्रेजी भाषा बोलना व समझना नहीं आता तो आप प्राइवेट क्षेत्र मेें नौकरी नहीं कर सकते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा को बोलना व समझना उस समय तक कठिन है, जबकि तक आपके मन में भाषाओं को न सीखने का डर बना रहता है। कोई भी कार्य कठिन नहीं है, बस इरादा पक्का होना चाहिए और हमें मन मेें ठान लेना चाहिए कि मुझे यह करना है। उन्होंने कार्यशाला मेें शामिल छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी सहित हिंदी भाषा को सही ढंग से बोलने और समझने के टिप्स दिए। संचालन रणपाल ने किया। कार्यशाला को सफल बनाने में योगेश राणा, दीपक, सुमित, पारूल, रेणू, मनीषा सरोहा, दिव्या सिंह, प्रिया आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed