{"_id":"5abbec554f1c1bf5298b46da","slug":"101522265173-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत की तीन महिला प्रधानों को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत की तीन महिला प्रधानों को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार के लिए जिले की तीन महिला प्रधानों का चयन हुआ है। स्वच्छता के क्षेत्र में इन प्रधानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्हें एक-एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार के अलावा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। चयनित प्रधानों ने खुशी जताई है।
महिला दिवस पर दिए जाने वाले रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार इस बार आठ मार्च के बजाए 29 मार्च को वितरित किए जा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिला प्रधानों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव ने बताया कि स्वच्छता, शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समेत अन्य योजनाओं को गांव में सही तरीके से क्रियान्वित कराने के लिए ही इन प्रधानों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। बुधवार रात करीब नौ बजे इस विषय में वीडियो कांफ्रेसिंग से भी शासन की ओर से जानकारी दी गई। चयनित प्रधानों में छपरौली ब्लॉक के गांव मुकुंदपुर की रश्मि, दौलतपुर गांव की नजराना और औसिक्का गांव की बानो को यह पुरस्कार मिलेगा। तीनों महिला प्रधानों ने चयन होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह अधिक मेहनत के साथ अपने गांव में विकास कार्य कराएंगी।