{"_id":"5a8b27c84f1c1bcb268bace1","slug":"101519069128-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर वर्ग में अनुष्का और सीनियर वर्ग में तनिष प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर वर्ग में अनुष्का और सीनियर वर्ग में तनिष प्रथम
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
एमजेएम पब्लिक स्कूल, जिवाना गुलियान में सोमवार को आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में छात्र- छात्राएं देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरके। इसमें जूनियर वर्ग में अनुष्का और सीनियर वर्ग में तनिष प्रथम रहा।
स्कूल के स्थापना दिवस पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उन्होंने ये देश है वीर जवानों का, मेरा रंग दे बसंती चोला, ऐसा देश है मेरा, मैया यशोदा, श्याम बंशी बजाते हो आदि देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर नृत्य किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रबंधक वेदपाल सोलंकी, प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा और छात्र नेता आदित्य सोलंकी ने जूनियर वर्ग में अनुष्का प्रथम, गौरी द्वितीय और गुंजन को तृतीय स्थान दिया। सीनियर वर्ग में तनिष प्रथम, आर्यशी द्वतीय और वंशिका को तृतीय स्थान देेकर पुरस्कृत किया। नृत्य मंच संचालन निधि ने किया। इसमें पुष्पांजलि, अनिल कौशिक, कृष्णपाल धामा, सन्नी, सुषमा, वासु, रेनु, निकिता, निक्की, नागेंद्र, दीपा, सोनिया, भावना आदि रहे।