फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईट भटठा संचालन को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री से मिले ईट निर्माता समिति के पदाधिकारी

ईट भटठा संचालन को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री से मिले ईट निर्माता समिति के पदाधिकारी

Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
ईट भटठा संचालन को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री से मिले ईट निर्माता समिति के पदाधिकारी
बागपत।
विज्ञापन

जनपद मेें ईंट भट्ठा संचालन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ईंट निर्माता समिति का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह से मिला। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही जनपद में भटठे संचालित कराए जाएंगे।

ईंट निर्माता समिति का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष विक्रम राणा व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान के संयुक्त नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह से मिले। जिलाध्यक्ष का कहना था कि जनपद में करीब 450 ईंट भटठे हैं, जो काफी समय से बंद पड़े हैं। ईंट भट्ठे बंद होने से भट्ठा मालिक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उनके सामने परिवार का खर्च चला पाना मुश्किल हो रहा है। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान ने बताया कि अन्य जनपदों में धड़ल्ले से ईंट भट्ठे संचालित है, लेकिन बागपत मेें ही भट्ठा संचालकों के साथ अन्याय हो रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय मेें जहां ईंट भटठा मालिक सड़कों पर पहुंच जाएंगे, वहीं जनपद व आसपास क्षेत्र में निर्माण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो जाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर रणबीर सिंह, सोहनबीर, जितेंद्र सिंह, राजीव, ब्रहम सिंह, धीर सिंह यादव, तेजपाल सिंह, वेदपाल सिंह, कुशलबीर सिंह, दिनेश, लाल्ला, अंजुल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed