{"_id":"5a8493224f1c1b410b8b911f","slug":"101518637858-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी-गांगनौली मार्ग पर सड़क निर्माण रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी-गांगनौली मार्ग पर सड़क निर्माण रूकवाया
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। टीकरी-गांगनौली गांव में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने से नाराज टीकरी कस्बावासियों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्य रोक दिया। उन्होंने कहा यदि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई तो वे निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।
आपकी अपनी समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण राठी के नेतृत्व में कस्बावासी टीकरी-गांगनौली मार्ग पर पहुंचे और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क बना रहे ठेकेदार के मजदूरों को वहां से खदेड़ दिया और कार्य रुकवाया। उन्होंने कहा टीकरी-गांगनौली मार्ग की सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में कराया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार सड़क पर आधा इंच माल ही डाल रहा है। सड़क बनते ही उखड़ जाती है। इस संबंध में उन्होंने फोन पर एसडीएम बड़ौत से भी शिकायत की। एसडीएम ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में कस्बावासी चेतावनी देकर चले गए कि यदि मानक के अनुसार सामग्री नहीं डाली तो वे सड़क नहीं बनने देंगे। इनमें सुधीर, प्रताप, राजबीर, जगत सिंह, धर्मपाल, डॉ. अरुण, जयपाल, विपिन, डॉ. पंकज, अनुज, विनोद, मास्टर महेंद्र सिंह राठी आदि रहे।