{"_id":"5a6793fa4f1c1b72268b614d","slug":"101516737530-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर के विरोध में प्रदर्शन
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिनौली रोड स्थित जयदेव नगर गली नंबर 13 के निवासियों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर गली में लगाए जा रहे मोबाइल टावर को रुकवाने की मांग की।
समाज सेवी सचिन वत्स के नेतृत्व में मोहल्ले के लोग मंगलवार को तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा उनकी गली में एक व्यक्ति नियमों को दरकिनार करके अवैध रूप से मोबाइल टावर लगवा रहा है। इसकी रेडिएशन किरणों से मोहल्ले के सैकड़ों परिवार प्रभावित होंगे और लोगों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने उनसे टावर रुकवाने की मांग की। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, युवा महामंत्री अंकित बड़ौली, संदीप तोमर, बबलू, राखी शर्मा, कुलदीप, सुनील, रीना देवी, संजीव, नरेंद्र, सुनीता देवी, सुभाष आदि रहे।