{"_id":"5a60f51c4f1c1ba1268b52df","slug":"101516303644-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन लगाने से युवक का पैर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजेक्शन लगाने से युवक का पैर खराब
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्राइवेट चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने से युवक का पैर खराब होने की शिकायत की। सीएमओ दफ्तर पर पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हसनपुर मसूरी निवासी नानक चंद पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 23 अगस्त 2017 को उसके पेट में अचानक दर्द हुआ । वह गांव के ही एक चिकित्सक के पास इलाज कराने के लिए गया। उसके चिकित्सक ने इंजेक्शन लगा दिया । इसके करीब दो मिनट बाद ही उसके बाएं पैर ने काम करना बंद कर दिया और सुन्न हो गया । इस बारे में चिकित्सक को बताया तो उसने कहा एक घंटे में ठीक हो जाएगा, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में आरोपी चिकित्सक ने दूसरे डॉक्टरों से इलाज कराने के लिए बोला। उसने दिल्ली के अस्पताल में जांच कराई तो पता चला कि गलत इंजेक्शन लगाने के कारण उसका पैर खराब हुआ है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को सीएमओ दफ्तर में शिकायत की। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।