{"_id":"5a4be2e04f1c1bbf2d8b4571","slug":"101514922720-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। सिरसली गांव के ग्रामीणों ने उचित दर विक्रेता का अनुबंध शासनादेश के अनुसार दोबारा कराने की मांग को लेकर सिरसली के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि सिरसली गांव में उचित दर विक्रेता की दुकान का अनुबंध प्रदीप के नाम किया गया है जबकि शासनादेश के अनुसार किसी भी ऐसे व्यक्ति का अनुबंध नहीं होगा जिसकी पत्नी ग्राम सभा में निर्वाचित हुई हो। प्रदीप कुमार की पत्नी भी सिरसली ग्राम पंचायत वार्ड 7 से निर्वाचित है। इसलिए दुकान का अनुबंध अनुचित है। प्रदर्शन करने वालों में सहंसर पाल, संजीव, सुधीर, बिजेंद्र, ललित, कृष्णपाल आदि शामिल रहे।
उधर, कुरडी गांव के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि गांव का ही एक दबंग व्यक्ति गांव के लोगों की झूठी शिकायतें करता है। इससे ग्रामीण परेशान है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जगपाल सिंह, कृष्णपाल, जगवीर सिंह, अरविंद कुमार, हरबीर सिंह, सुरेंद्र, ब्रजपाल सिंह, जयपाल सिंह, यशपाल, सुखपाल, सतीश कुमार, ओमवीर, महावीर आदि शामिल रहे।