{"_id":"5a47e5d94f1c1b86698c4a63","slug":"101514661337-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम का अनुसरण करने का आह्वान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम का अनुसरण करने का आह्वान किया
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम का अनुसरण करने का आह्वान किया
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में संचालित उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र परिसर में शनिवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें बीएड के अभ्यर्थियों को नियम का अनुसरण करने के निर्देश दिए।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीएड समन्वयक डॉ. किरण गर्ग और डॉ. महेश कुमार मुछाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. किरण गर्ग ने छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर के अनुरूप दिशा-निर्देश दिए , इसमें सैद्घांतिक और प्रायोगिक परीक्षा के प्रारूप को समझाया। डॉ. महेश कुमार मुछाल ने अपने अनुभवों के साथ छात्रों को लाभान्वित किया और शानदार प्रदर्शन के लिए नियम का अनुसरण करने का आह्वान किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सभी को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा दी और अनुशासनात्मक जीवन-शैली से समस्याओं का निवारण करने का मूलमंत्र दिया।