फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बस कर्मियो के व्यवहार से सवारियों में आक्रोश व्याप्त

बस कर्मियो के व्यवहार से सवारियों में आक्रोश व्याप्त

Sun, 31 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बस कर्मियो के व्यवहार से सवारियों में आक्रोश व्याप्त
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों में चालक और परिचालकों के यात्रियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर सवारियों में गुस्सा पनप रहा है। सवारियों ने कहा शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चलने वाली बड़ौत डिपो की बसों के चालक और परिचालक का व्यवहार यात्रियों के लिए अच्छा नहीं है। किराया मांगने और बस में सवारियों को चढ़ाने को लेकर आए दिन बस कर्मी यात्रियों से दुर्व्यवहार करते रहते हैं। बृहस्पतिवार को भी बड़ौत से बुढ़ाना जा रही बस में बिजरौल निवासी रामबीर, भीम सिंह और जयवीर की परिचालक के साथ टिकट को लेकर कहासुनी हो गई। यात्रियों ने कहा परिचालक को टिकट के पैसे देने के बाद भी परिचालक ने टिकट नहीं दिया। कई बार अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस संबंध में स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना ने कहा बस यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार बर्दास्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed