फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षण संस्थाओं में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया

शिक्षण संस्थाओं में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया

Sun, 24 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण  संस्थाओं में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की शिक्षण संस्थाओं में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने बच्चों से चौधरी साहब के पद चिह्नों पर चलने की अपील की।

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर यज्ञ किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का हितैषी बताया । उन्होंने चौधरी साहब ने आगरा विवि से लॉ की पढ़ाई की और उसके बाद उन्होंने कभी भी गरीबों से मुकदमे की फीस नहीं ली। संचालन मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व शिक्षक रणपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जनता वैदिक आईटीआई व जनता वैदिक माडर्न स्कूल मेें जाट शिक्षा सभा के पदाधिकारियों ने यज्ञ किया। ब्रह्मा विक्रम सिंह आर्य और यज्ञमान राजवीर सिंह एवं जगवीर सिह रहे। अध्यक्षता मास्टर रणवीर सिंह ने की। संचालन प्रधानाचार्य एसके तालियान ने किया। इसमें डॉ. कृपाल सिंह, मास्टर तेजपाल सिंह, अमित एडवोकेट, देवेंद्र सोलंकी, सुखबीर, महावीर, इकबाल, मंत्री बिजेंद्र सिंह, सुनील, किरण, राजवीर, चौधरी छतर सिंह, जयपाल रहे। जेवी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, सचिव योगेंद्र सोलंकी ने कहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने सन 1939 में ऋण मुक्ति विधेयक, 1952 में जमीदारी प्रथा, 1960 मेें भूमि हदबंदी जैसे कानूनों का निर्माण कर देश के गरीबों व किसानों को एक नई दिशा दी। जनता वैदिक कॉलेज शिक्षक संघ ने विचार रखेे । इसमें शिक्षक संघ महामंत्री डॉ जोगेंद्र सिंह, शिक्षक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अरूण सोलंकी, डॉ अशोक, सतीश, जीपी सिंह, डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. हीरालाल रहे। जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक गौरव शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने सहकारी खेती का विरोध किया और किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया। उन्होंने बच्चों को चौधरी साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी में प्रबंध समिति के हर्षित, आशीष जैन व दीपक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की समस्या को अपनी समस्या मान कर लड़ाई लड़ी। हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित सेमिनार में कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विपिन राणा, सचिव अमित तोमर नेे विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed