फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अपने घर से निकलें और चुने निकाय की सरकार

अपने घर से निकलें और चुने निकाय की सरकार

Wed, 29 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
अपने घर से निकलें और चुने निकाय की सरकार
बागपत। आज मतदाताओं की बारी है। तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत क्षेत्रों के दो लाख से अधिक वोटर प्रत्याशियों के सियासी भाग्य का फैसला करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए 99 और सदस्य पद के लिए जिले में 577 उम्मीदवार मैदान में है। 85 मतदान केंद्र बनाए हैं। प्रेक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जयप्रकाश ने कड़ी चौकसी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए बुधवार को पालिका बागपत, बड़ौत, खेकड़ा और नगर पंचायत अमीनगर सराय, छपरौली, अग्रवाल मंडी टटीरी, दोघट और टीकरी में मतदान प्रक्रिया होगी। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया टीकरी में दो सभासद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, ऐसे में अब 133 वार्डों के लिए चुनाव होगा। इसके लिए जिले में 85 मतदान केंद्र और 239 मतदेय स्थल बनाए हैं। कुल 2,08,785 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष 1,12,630 लाख और महिला 96,155 हजार हैं। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 15 प्रत्याशी बागपत नगर पालिका के लिए चुनाव मैदान में है, जबकि सभासद पद के लिए सबसे अधिक 178 बड़ौत से चुनाव लड़ रहे हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव एवं निकाय चुनाव के प्रेक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं को डराने, धमकाने और लालच देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन



किस निकाय में कितने प्रत्याशी
निकाय अध्यक्ष सदस्य
बागपत 15 120
बड़ौत 09 178
खेकड़ा 05 82
सराय 13 34
टटीरी 16 42
दोघट 13 37
छपरौली 13 53
टीकरी 15 31


दो सभासद चुने गए हैं निर्विरोध
बागपत। टीकरी नगर पंचायत के लिए वार्ड आठ से संजय राठी और वार्ड 11 से सोहनवीरी को निर्विरोध चुने गए हैं। इन दोनों के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed