फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निकाय के मैदान में दिग्गजों की साख का सवाल

निकाय के मैदान में दिग्गजों की साख का सवाल

Wed, 29 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
निकाय के मैदान में दिग्गजों की साख का सवाल
बागपत। निकाय चुनाव दिग्गजों की साख का सवाल बन गया है। बागपत और बड़ौत पालिका के लिए सियासी धुरंधरों ने पसीना बहाया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत भाजपा के वेस्ट यूपी के विधायकों ने बड़ौत में प्रचार किया। रालोद पहली बार बड़ौत में सिंबल पर चुनाव लड़ रही है, इसलिए पार्टी की साख का सवाल है। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह टटीरी से लेकर छपरौली तक भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते दिखे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव का रण सज चुका है। भाजपा ने बड़ौत, बागपत, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी और छपरौली में अध्यक्ष पद पर सिंबल बांटे। बड़ौत पालिका के चुनाव में भाजपा ने ताकत झोंक दी। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान कई दिन तक बड़ौत में ही डटे रहे। मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ और बागपत के विधायकों ने भी यहां प्रत्याशी के समर्थन में हुंकार भरी। पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव में साख खोने वाले रालोद ने बड़ौत में सिंबल पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। चुनाव रालोद के लिए साख का सवाल है। बागपत सीट पर भी भाजपा ने प्रचार में ताकत झोंक दी।
विज्ञापन


निवर्तमान चेयरमैन की प्रतिष्ठा दांव पर
बागपत। बागपत के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट, खेकड़ा कीे नीलम धामा, अग्रवाल मंडी टटीरी की सीमा, अमीनगर सराय के डा.ॅ मांगेराम यादव, टीकरी की राजबाला चौधरी, छपरौली के संजीव खोखर और दोघट केे पिंटू चौधरी फिर से चुनाव के मैदान मेें भाग्य अजमा रहे हैं। इस पर पिंटू चौधरी की पत्नी मंजू देवी चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा कई पूर्व चेयरमैन भी चुनाव के रण में जोर आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद के लिए लोकसभा का रिहर्सल
बागपत। निकाय चुनाव रालोद के लिए लोकसभा का रिहर्सल जैसा चुनाव है। हालांकि सिंबल पर रालोद सिर्फ बड़ौत में ही चुनाव लड़ रहा है। रालोद की निगाह प्रत्येक निकाय के चुनाव और प्रत्याशियों पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed