{"_id":"5a19c1854f1c1b70548bf91d","slug":"101511637381-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने बाइक को रौंदा, चिकित्सक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने बाइक को रौंदा, चिकित्सक बचा
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बड़ौत रोड पर कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पशु चिकित्सक बाल-बाल बचे। गुस्साए लोगों ने आरोपी कैंटर चालक को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी राहुल पशु चिकित्सक हैं। रविवार को नौरोजपुर में बीमार पशुओं का इलाज करके अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे, तभी बड़ौत की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार चिकित्सक की किसी तरह जान बचाई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने आरोपी कैंटर चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की, बाद में उसको पुलिस को सौंप दिया। इससे वहां पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।