{"_id":"59c562b54f1c1b35688b5fde","slug":"101506108085-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 हजार विद्यार्थियों को दीवाली से पहले मिलेंगे बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63 हजार विद्यार्थियों को दीवाली से पहले मिलेंगे बैग
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
63 हजार विद्यार्थियों को दिवाली से पहले मिलेंगे बैग
बागपत। जिले के परिषदीय विद्यालयों के 63 हजार 800 सौ छात्र-छात्राओं को दिवाली से पहले बैग का वितरण होगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर बैग उपलब्ध होंगे। उन्हीं के माध्यम से स्कूलवार वितरण करने की तैयारी चल रही है।
परिषदीय स्कूल की ड्रेस में बदलाव हो चुका है। अब बच्चों को बैग का वितरण होगा। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि जिले के 450 से अधिक विद्यालयों के 63800 विद्यार्थियों को इसी माह वितरण कर दिया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी से बैग जिले में पहुंचते ही ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को बैगों को उपलब्ध कराया जाएगा। अगर कहीं छात्रों की संख्या बढ़ गई होगी तो बाकी के लिए पत्र जारी कर दिया जाएगा। सर्दी के मौसम को देखते हुए विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए जूते और मौजे देने की भी तैयारी है।