{"_id":"599738d44f1c1b34798b4919","slug":"101503082708-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता वैन से देंगे सफाई का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता वैन से देंगे सफाई का संदेश
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता वैन से देंगे सफाई का संदेश
बागपत। पंचायती राज विभाग की स्वच्छता वैन को सीडीओ चांदनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी जाएगी। जिले मेें यह वैन साठ दिन तक भ्रमण करेगी।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता वैन के माध्यम से लोगों को अब जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता वैन को शुक्रवार को सीडीओ चांदनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि वैन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी जाएगी। घरों में बने शौचालय का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। खेत और जंगलों में शौच जाने से होने वाले नुकसान को बताएंगे।
नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह वैन जिले में 60 दिनों तक रहेगी। जो एक दिन में दो या उससे अधिक गांवों का भ्रमण करेगी। लोगों को साफ-सफाई की जानकारी देगी। वैन में लगी एलईडी से जनसमुदाय के गंदगी से होने वाले रोगों के बारे में बताएंगी। गांव की जनता को नियमित सफाई, बनाए गए शौचालय का इस्तेमाल और साफ-सुथरा रखने, कूडे कचरे को निर्धारित स्थानों पर डालने, गंदे पानी को एक जगह एकत्र न होने दें इसके लिए जागरूक करेगी। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया जाएगा। हर व्यक्ति को जागरूक करेंगे। मनमोहन सिंह, जिला समन्वयक नरेंद्र उज्जवल सहित अन्य कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।