{"_id":"598cb9d34f1c1b593e8b464e","slug":"101502394835-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर दादी चंद्रो तोमर को नारी प्रतिभा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर दादी चंद्रो तोमर को नारी प्रतिभा सम्मान
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सटीक निशानों से दुनिया भर में ख्याति बटोरनी वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर को नारी प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। लघु उद्योग मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री हरिभाई चौधरी और कृष्णा राज ने महिलाओं को उक्त पुरस्कार वितरित किए।
दिल्ली में अशोक रोड स्थित होटल में डब्ल्यूईए समिट 2017 का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें लघु उद्योग के राज्यमंत्री हरिभाई चौधरी, महिला विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज ने देशभर की महिला हस्तियों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान बागपत जनपद के जौहड़ी गांव की 86 साल की निशानेबाज दादी चंद्रो तोमर को सम्मानित किया। इसके अलावा आईपीएस स्वाति लाकड़ा, तेलंगाना की युवा सांसद कविता, मिस इंडिया 2015 प्रिया भार्गव के अलावा हरियाणा की संगीता दहिया को भी अवार्ड से नवाजा गया है। दादी चंद्रो तोमर ने कहा उन्हें पुरस्कार मिलने पर बेहद खुशी हो रही है। वह चाहती हैं कि बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपने परिवार के अलावा देश का नाम रोशन करें।