फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्रामीणों का ब्लाक पर प्रदर्शन

ग्रामीणों का ब्लाक पर प्रदर्शन

Fri, 14 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का ब्लाक पर प्रदर्शन
ग्रामीणों का ब्लाक पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी और मलकपुर गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन कर गांवों मेें विकास कार्य चालू करने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा उनका गांव बड़ौत ब्लाक में पड़ता है, लेकिन गांवों में न तो विकास कार्य सही ढंग से हो रहे हैं और न ही ग्रामीणों की जलभराव की समस्या से निजात मिल पा रही है। पानी निकासी न होने कारण दोनों गांवों में लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जलभराव होने से गांवों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी है। गांवों में विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान उनकी ब्लाक कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। इस में पुष्पेंद्र, अजय, सुनील, प्रमोद, राकेश, धर्मेंद्र, अजेंद्र, रूपेंद्र, आकाश, संजय आदि रहे।
विज्ञापन

बीडीओ प्रेमचंद ने आंदोलनकारियों को बताया अधिकांश गांवों में विकास कार्य चल रहे हैं, बारिश के चलते फिलहाल रुके हैं। जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed