{"_id":"595943124f1c1b810a8b4855","slug":"101499022098-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों का पानी घरों में पहुंचा, परेशानी झेल रहे लोगों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों का पानी घरों में पहुंचा, परेशानी झेल रहे लोगों
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला/अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर और किशनपुर बराल गांव में बारिश के बाद आफत खड़ी हो गई है। जल निकासी न होने के कारण तालाब का पानी गांव के रास्तों में भर गया है। यह ही नहीं दर्जनों लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। इससे लोगों को असुविधा हो रही है।
चार दिन की बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। रास्तों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। गांवों में हालत खराब है। सिंघावली अहीर गांव में लोगों के घरों में पानी भर गया है। रास्ते पूरी तरह जलमग्न हैं। इससे आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहुल, जगवीर, सुधीर, हरि सिंह, राजकुमार के घरों में तालाब का पानी जाने से परिवार के लोग परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। यह ही नहीं रमाला क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव का है। यहां भी तालाब का पानी कई घरों में पहुंच गया है। लोग खुले में रहने को मजबूर हैं। लोगों ने कहा तालाब के जल की निकासी के रास्ते को कुछ लोगों ने रोक दिया है, इस कारण दिक्कत हो रही है। चेतावनी दी शीघ्र जल निकासी का रास्ता नहीं खोला तो जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।