{"_id":"ba67059d1b584c32ed3e607a627115f2","slug":"baghpat-panchayat-issues-talibani-diktat-for-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती फरमान: 'गांव छोड़ दो नहीं तो मिलेगी मौत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती फरमान: 'गांव छोड़ दो नहीं तो मिलेगी मौत'
छपरौली (बागपत)/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिले के बदरखा गांव में पंचों ने एक प्रेमी युगल को हुकुम दिया है कि या तो वे गांव छोड़कर चले जाएं या फिर मरने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
दूसरी ओर साथ रहने की जिद पर अड़े इस युगल ने पंचायती फरमान की परवाह न करने का ऐलान कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक पंचायत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
बदरखा गांव से 25 साल की एक विवाहिता गांव के ही एक युवक के साथ पांच दिन पहले फरार हो गई थी। पुलिस ने विवाहिता को शनिवार सुबह बरामद कर उसके ससुरालियों को सौंप दिया।
विज्ञापन
इसके बाद भी वह उसी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। युवक ने भी कह दिया कि वे दोनों साथ जीने की कसम ले चुके हैं, अब जुदा नहीं रह सकते।
दोनों की जिद देख गांव में शाम को छह बजे पंचायत बुलाई गई। इसमें मौजूद लोगों ने कहा कि इस प्रकरण ने गांव को बदनाम कर दिया है। इससे पहले गांव में कभी ऐसा नहीं हुआ।
युवक का परिवार मूल रूप से बावली का रहने वाला है। पंचों ने युवक और उसके परिवार से तीन दिन में गांव छोड़कर चले जाने के लिए कहा। उन्हें यह भी धमकी दी गई है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मौत के घाट उतार दिया जाएगा।
दूसरी तरफ विवाहिता ने कहा कि वह उसी के साथ रहेगी। इस पर पंचायत ने युगल से कहा कि अगर दोनों को साथ ही रहना है तो रविवार सुबह गांव छोड़कर चले जाएं। गांव का माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
उधर, एसओ छपरौली सुबोध यादव का कहना है कि गांव से लापता हुई विवाहिता को बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया गया था। इसके बाद गांव में पंचायत हुई, ऐसी कोई जानकारी नहीं है।