{"_id":"c69898b4-e2d2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bad-news-for-haj-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी खबर: हज यात्रियों की और ढीली होगी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी खबर: हज यात्रियों की और ढीली होगी जेब
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 25 Jun 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई की मार झेल रही हज यात्रा इस बार 20 फीसदी महंगी हो चुकी है। डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती साख ने हज यात्रा खर्च को लेकर यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। हज यात्रा पर कितना खर्च आएगा, अभी यह तय नहीं है, लेकिन राज्य हज कमेटी की माने तो डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत का असर सऊदी रियाल पर भी होगा। इससे हज यात्रा खर्च और बढ़ेगा।
विज्ञापन
महंगाई का पड़ा असर
महंगाई के कारण पिछले साल के मुकाबले इस बार हज यात्रा खर्च में 20 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई थी। जिससे अजीजिया ग्रुप को 26 हजार और ग्रीन ग्रुप के आजमीन-ए-हज को 32 हजार रुपये अधिक खर्च करने हैं। इसके तहत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों से पहली किस्त के रूप में 76 हजार रुपये जमा करा लिए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
मुंबई में तय होगी आखिरी किस्त
अब हज यात्रा की अगली किस्त पर रुपये की घटी कीमत भी असर डालेगी। ऐसा खुद राज्य हज कमेटी का मानना है। राज्य हज कमेटी के हज अधिकारी तनवीर अहमद सिद्दीकी का कहना है कि अभी तो हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पहली किस्त जमा कराई है। यात्रा खर्च की अंतिम किस्त कितनी तय होती है, यह हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई में ही तय करेगी।
विज्ञापन
अभी तय नहीं खर्च
हज यात्रा 2013 के कार्यक्रम के मुताबिक शुरू में तय हो चुका कि अजीजिया के लिए एक हज यात्री को 1.50 लाख व ग्रीन के लिए 1.80 लाख रुपये खर्च करना होगा। अब रियाल के मुकाबले रुपये की कीमत की स्थिति साफ नहीं होने से अभी यह कहना मुश्किल है कि इस बार हज यात्रा में अजीजिया व ग्रीन के आजमीन ए हज को कितना और खर्च करना होगा।
रमजान बाद होगा हज प्रशिक्षण कार्यक्रम
चयनित हज आवेदकों को हज यात्रा के पूर्व दिए जाने वाला हज प्रशिक्षण अब रमजान बाद होगा। जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो रहे रमजान के कारण लखनऊ में हज प्रशिक्षण व टीकाकरण कार्यक्रम बाद में कराने का निर्णय लिया गया है। अन्य जिलों में भी हज प्रशिक्षण कार्यक्रम रमजान बाद होगा।