{"_id":"61782e8fb100f4391e4ef8e9","slug":"youth-shot-by-miscreants-police-engaged-in-border-dispute-for-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घंटों सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घंटों सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
Tue, 26 Oct 2021 10:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:16 PM IST
सार
सब्जी लेने गए युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के छितौना बाजार में सब्जी लेने गए युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अहरौला व कप्तानगंज थाना पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के धनेश पांडे गांव निवासी 37 वर्षीय मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद अजीज मंगलवार की शाम 5:30 बजे बाइक से सब्जी लेने के लिए चितौना बाजार आए थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर चार राउंड फायर कर दिया। बीच बाजार गोली चलने से हड़कंप मच गया, बाजार में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली मोहम्मद सलीम के बांह में लगी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही अहरौला व कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इसके बाद गोली से घायल सलीम को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर जिला अस्पताल पर भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी।
विज्ञापन