फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   youth played bloody game in one sided love in azamgarh stabbed girl with knife and jumped from Roof

Azamgarh News: एकतरफा प्यार में युवक ने खेला खूनी खेल, युवती पर चाकू से वार कर खुद छत से कूदा

Wed, 29 Jun 2022 05:50 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 05:50 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के एक गांव में युवती के घर में घुसकर चाकू से गर्दन पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी भी छत से कूद कर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
youth played bloody game in one sided love in azamgarh stabbed girl with knife and jumped from Roof
एकतरफा प्यार में युवती पर चाकू से हमला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ जिले के एक गांव में एकतरफा प्यार में युवक द्वारा खूनी खेल खेले जाने का मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार में एक युवक बुधवार सुबह युवती के घर में घुस गया और उस पर चाकू से वार कर दिया। युवती के परिजनों ने उसे दौड़ाया तो छत से कूद पड़ा। इस दौरान बिजली के तारों की चपेट में आते हुए जमीन पर गिरकर वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल युवती और युवक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय मंदराज गांव निवासी एक युवक गांव की ही रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था। बुधवार सुबह युवती अपने घर की छत पर कुछ काम कर रही थी।
विज्ञापन


 युवती के घर में घुसा था युवक
इसी दौरान युवक भी किसी तरह छत पर चढ़ गया और युवती से प्यार स्वीकार करने का दबाव बनाने लगा। युवती ने इंकार किया और शोर मचाने लगी तो युवक ने पास रखे चाकू से उसके गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। चीखपुकार सुनकर परिजन जब छत पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वो छत से नीचे कूद पड़ा। बगल से ही बिजली का तार गया हुआ था। जिसके संपर्क में आने के साथ ही वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफान युवती और युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

वहीं युवती की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।  एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि एकतरफा प्यार का मामला है। युवती चाकू लगने से घायल है तो वहीं युवक छत से कूद जाने के चलते घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed