फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth in police custody for molesting girl student

छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाला युवक पुलिस हिरासत में

Sat, 03 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth in police custody for molesting girl student
निजामाबाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के बराईच गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा शुक्रवार को दिन में करीब 10.30 बजे विद्यालय जा रही थी। वह जैसे ही बाबूराम के पुरा फरिहां मोड़ पर पहुंची, वहां से एक युवक उसका पीछा करने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा शोर मचाने लगी। वहां मौजूद उसके चाचा व आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल मिश्रा निवासी बराइच थाना भीमपुरा जनपद बलिया बताया। पीड़ित छात्रा के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed