फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth hit by tractor, death

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

Fri, 02 Aug 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth hit by tractor, death
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के कटहन पुलिया के पास शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से एक बाइक सवार पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे को मामूली चोट आने पर वह चला गया। युवक की मौत से आक्रोशित गांव के लोग उसकी लाश घटनास्थल पर रखकर जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन

मृत युवक जगरूप राम (35) पुत्र बरसाती जहानागंज थाने के भगवतपुर गांव का निवासी है। वह शुक्रवार को अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही जगरूप की बाइक मेंहनगर थाने के कटहन पुलिया के पास पहुंची कि सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक की टक्कर हो गई। इ दौरान जगरूप अपनी बाइक से छिंटकर सड़क पर गिरा और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगरूप की मौत के बाद परिवार के लोग उसकी लाश लेकर कटहन पहुंचे और शव रखकर जाम लगा दिया। लोग परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। चक्रपालनपुर-खरिहानी मुख्य मार्ग पर जाम लगने की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर विनय मिश्रा मौके पर पहुंचे। आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम को समाप्त कर दिया। मृत जगरूप राम दो बच्चों का पिता था। म जदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed