फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth hanged with the help of rope, death

धरन से रस्सी के सहारे युवक ने लगाई फांसी, मौत

Sat, 28 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth hanged with the help of rope, death
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी युवक ने शुक्रवार की देर रात कच्चे मकान के धरन से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। शनिवार की सुबह परिजन उसके कमरे से सामान निकालने गए तो युवक को फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गालिबपुर गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई 28 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रामनयन शुक्रवार की रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसके बाद उसने खाना खाया और घर के एक कमरे में सोने चला गया। उसके कमरे में पशुओं के लिए भूसा आदि भी रखा हुआ था। सुबह रोहित की पत्नी जानवरों के लिए भूसा लेने गई तो देवर विनोद को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। उसके द्वारा शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। रोहित की सूचना पर पवई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था और दो भाईयों में छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed