फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies due to electrocution

करंट की चपेट में आकर युवक की हुई मौत

Mon, 07 Mar 2022 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो पहलेपुर गांव में रविवार को दिन में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पहलेपुर गांव निवासी 25 वर्षीय श्यामजीत प्रजापति पुत्र फौजदार बिजली विभाग में बतौर संविदाकर्मी तैनात था। रविवार को वह घर पर ही कोई काम कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीररुप से झुलस गया। घटना के समय वह घर पर अकेला था। आसपास के लोगों ने उसे पड़ा देखा तो सूचना खेत पर काम कर रहे परिजनों को दिया। जिस पर परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे और आननफानन में श्यामजीत को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed