फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth died by hanging himself from the roof

छत के चुल्ले से फांसी लगा कर युवक ने दी जान

Wed, 17 Jun 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Youth died by hanging himself from the roof
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के नौका पुरवा उसरहवा निवासी एक युवक ने मंगलवार की देर रात छत के चुल्ले से फांसी लगा ली। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से उतारा और इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी पहुंची लेकिन पंचनामा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दयालपुर गांव के नौका पुरवा उसरहवा निवासी 24 वर्षीय मिलिंद पुत्र बहराम चौहान मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद परिवार के लोग उसके कमरे के पास पहुंचे तो वह कमरे में छत के चुल्ले से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने आनन फानन में उसे फंदे से उतारा और उसे लेकर पीएचसी मुहम्मदपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर गंभीरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीएचसी पर ही पंचनामा कर शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने भी शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed