फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   youth committed suicide under suspicious circumstances

Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या

Wed, 03 May 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
youth committed suicide under suspicious circumstances
नगर कोतवाली क्षेत्र के कुंदीगढ़ मुहल्ले में मंगलवार की शाम एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कुंदीगढ़ मुहल्ला निवासी अरबाज 24 पुत्र अबरार सोमवार की रात को अपने कमरे में सोया। मंगलवार की सुबह वह उठकर बाथरूम गया और फिर आकर कमरे में सो गया। जब वह देर तक सो कर नहीं उठा तो परिवार के लोगों ने सोचा देर रात तक जगा है इसलिए सो रहा है। शाम पांच बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी मां उसे जगाने के लिए पहुंची। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजे के नीचे से झांक कर देखा तो फर्श पर स्टूल गिरा हुआ था और अरबाज फंदे के सहारे लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसने आत्महत्या क्यों कि इस संबंध में कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed