{"_id":"6638e4603c64d6bec303df3f","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-himself-in-azamgarh-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला युवक का शव: प्यार में हुआ असफल तो दे दी जान, सोशल मीडिया पर शेयर करता था अपनी प्रेम कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला युवक का शव: प्यार में हुआ असफल तो दे दी जान, सोशल मीडिया पर शेयर करता था अपनी प्रेम कहानी
Mon, 06 May 2024 07:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 06 May 2024 07:39 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ में युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़के के प्यार के बारे में घर वालों ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर मुहल्ला निवासी एक युवक ने प्रेम में असफल होने पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली के आर्यनगर वार्ड के रहने वाले संतोष उर्फ पिंटू (35) आजाद नगर मोहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करता था। काफी दिनों से वह एक युवती से प्रेम करता था। कुछ दिन पूर्व उसके प्रेमिका की सगाई हो गई। जिसके बाद से वह परेशान रहने लगा। सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने एकतरफा प्रेम का इजहार करता रहता था। पोस्ट में वह जान देने की धमकी भी देता रहता था, लेकिन किसी ने भी उसके पोस्ट पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
सोमवार की शाम वह अपने दुकान के बगल में स्थित एक कमरे में चला गया। जहां पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। शाम में मां कमरे पर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक के एक भाई व एक बहन बताए गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन