फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth commits suicide by hanging

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Wed, 29 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़सरा आइमा गांव निवासी 24 वर्षीय जमुना प्रसाद पुत्र बाबूलाल बचपन से ही अपने ननिहाल लहरपार गांव में रहता था। नवंबर 2019 में उसकी शादी हुई थी। बुधवार की सुबह वह घर पर खाना खाने के बाद कुछ दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर चला गया। दोपहर में एक बजे के लगभग ग्रामीणों ने ट्यूबवेल के पास स्थित बांस की खुंटी से रस्सी के सहारे लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे तत्काल फंदे से उतार कर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने क्यों फांसी लगा कर आत्महत्या किया, इसका पता नहीं चल सका है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। वह दो भाईयों में बड़ा था और पिता बचपन से ही लापता है। तब से अपने ननिहाल में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed