{"_id":"6159894d8ebc3eab7c7ed14d","slug":"youth-commited-suicide-by-hanging-himself-who-preparing-for-competitive-examination-in-azamgarh-police-engaged-in-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने लगाई फांसी, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने लगाई फांसी, छानबीन में जुटी पुलिस
Sun, 03 Oct 2021 04:13 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 03 Oct 2021 04:13 PM IST
सार
आजमगढ़ के हथौड़ी ग्राम निवासी आशुतोष (28) इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कोरोना के कारण वह इन दिनों घर पर ही था। शनिवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फांसी लगाकर आत्महत्या की।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 28 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई तो मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हथौड़ी ग्राम निवासी कोटेदार जनार्दन सिंह का पुत्र आशुतोष सिंह इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कोरोना संक्रमण काल के चलते वह इन दिनों अपने घर पर रहकर तैयारी में जुटा था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात आशुतोष भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसे आवाज दी। जवाब न मिलने पर परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गए। इसकी सूचना पुलिस के डायल नंबर 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटक रहे आशुतोष के शव को देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
परिजनों के साथ ग्रामीण भी हैरान
युवक के इस खौफनाक कदम से परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी हैरान हैं। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने के लिए जांच में जुटी है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई आनंद पुलिस में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।