{"_id":"66ca53c3506f841f72085814","slug":"youth-coming-home-after-giving-police-recruitment-exam-dies-in-road-accident-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-119707-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा युवक मेंहनाजपुर बाजार में सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिजन उसे लेकर उपचार के लिए वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। मृतक जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव का निवासी था।
जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी पवन सिंह (23) शुक्रवार को पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए वाराणसी गया था। वाराणसी से वह बाइक से घर वापस आ रहा था। जैसे ही मेहनाजपुर बाजार में पवन पहुंचा तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिवार के लोगों को और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे लेकर मेहनाजपुर सीएचसी गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे। इसी बीच उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक पवन सिंह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।