फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Younger brother grew up first and later retired, case filed

Azamgarh News: छोटा भाई पहले और बड़ा हुआ बाद में सेवानिवृत्त, मुकदमा दर्ज

Thu, 16 May 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Younger brother grew up first and later retired, case filed
आजमगढ़। विकास खंड सठियांव पर तैनात एक कर्मचारी पर कूटरचना कर नौकरी करने का आरोप लगा है। आरोपी का छोटा भाई पहले सेवानिवृत्त हो गया जबकि बड़ा भाई छोटे की सेवानिवृत होने के तीन साल बाद रिटायर हुआ। गांव के पूर्व प्रधान की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बलिराम भारती निवासी ममरखापुर थाना शहर कोतवाली ने थाना व एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले सोचन राम ने कूटरचना कर व फर्जी स्थानांतरण प्रमाण पत्र बनवा कर उसमें अपनी फर्जी जन्मतिथि अंकित कराकर विकास खंड सठियांव में चुतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी प्राप्त किया।
विज्ञापन

असल में लगभग 72 साल की उम्र में वह सेवानिवृत्त हुए और अतिरिक्त समय तक नौकरी कर सरकारी धन का वेतन के रूप में दुरुपयोग किया। जबकि उनका छोटा भाई उनसे तीन साल पूर्व ही सेवानिवृत्त हो चुका है। पूर्व प्रधान ने इसकी शिकायत थाने पर किया फिर एसपी को भी शिकायती पत्र भेजा। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण में गया। मंगलवार को कोर्ट के निर्देश पर बलिराम ने शहर कोतवाली में सोचन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed