फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man went to buy cigarettes killed by shopkeepers killers themselves took him to hospital case registered

Azamgarh News: सिगरेट खरीदने गए युवक को दुकानदारों ने मार डाला, हत्यारों ने ही पहुंचाया अस्पताल; मुकदमा दर्ज

Fri, 30 May 2025 08:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 May 2025 08:55 AM IST
सार

UP Crime News: युवकी की पीट कर हत्या का मामला देवगांव कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है। बताया गया कि अधमरा करने के बाद आरोपियों ने ही युवक को अस्पताल पहुंचाया था। डाॅक्टरों ने जब मृत घोषित कर दिया तो सभी आरोपी अस्पताल से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
young man went to buy cigarettes killed by shopkeepers killers themselves took him to hospital case registered
अस्पताल के बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh Crime: आजमगढ़ में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर मुहल्ले में गुरुवार रात एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें सिगरेट खरीदने गए 19 वर्षीय युवक आदित्य सेठ की कथित तौर पर दुकानदारों ने पिटाई कर दी। 

विज्ञापन




इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, देवगांव बाजार के मिर्जापुर मुहल्ले में स्वर्गीय कालिदास चौरसिया की जनरल स्टोर की दुकान है, जिसे उनके परिवार द्वारा संचालित किया जाता है। गुरुवार की रात करीब नाै बजे मिर्जापुर निवासी आदित्य सेठ (19) दुकान पर सिगरेट खरीदने गया था।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

किसी बात को लेकर दुकानदारों से उसकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दुकानदार के तीन पुत्रों सनोहर, मनोहर, पिंटू और उनकी मां ने मिलकर आदित्य पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में आरोपियों ने आदित्य को संयुक्त सौ शैय्या अस्पताल, लालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी आदित्य को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई सत्यम सेठ ने बताया कि मेरा भाई आदित्य सिगरेट लेने गया था। किसी बात को लेकर दुकानदार सनोहर, मनोहर, पिंटू और उनकी मां ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सत्यम ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बोले अधिकारी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके हिसाब से विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed