फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man was shot during defecating

0ौच करने बैठे युवक को मारी गोली

Fri, 04 Oct 2019 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
young man was shot during defecating
जहानागंज। बड़ौरा खुर्द गांव में गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने शौच के लिए बैठे युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक के घर वालों की तरफ से तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गइ है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

घायल युवक राजन (24) पुत्र हीरा उर्फ राजेश राम जहानागंज थाने के बड़ौरा खुर्द गांव का निवासी है। वह बीटीसी कर रहा है। गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे राजन शौच करने गया था। सड़क के किनारे बैठे राजन के सामने से एक बाइक पर सवार तीन लोग गुजरे और कुछ दूर आगे जाने के बाद पुन: वापस लौट आए। यह देख राजन खड़ा हो गया और बदमाशों से उसकी हाथापाई होने लगी। तभी एक बदमाश ने गोली चला दी और गोली राजन के पेट में लगी। प्रभारी निरीक्षक जहानागंज राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक राजन की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed