फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man was beaten to death for love family was shocked to find his body in pond

UP: अपने लड़के को बचा लीजिए...प्रेमी की मां से फोन पर बोली प्रेमिका, दूसरे दिन पोखरे में मिली लाश; दो अरेस्ट

Wed, 19 Nov 2025 05:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 05:12 PM IST
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में युवक की पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। पोखरे में शव मिलने की सूचना पाकर माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
young man was beaten to death for love family was shocked to find his body in pond
ईदू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

देवगांव कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की उसके प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को पोखरे में फेंक दिया। प्रेमिका के परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार को गोताखोरों के जरिए शव को पोखरे से बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका के पिता और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




मृतक की पहचान 21 वर्षीय ईदू पुत्र इरफान, निवासी दौना, थाना देवगांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ लालगंज भूपेश पांडे और इंस्पेक्टर देवगांव विमल प्रकाश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के दौना गांव निवासी ईदू 21 का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ईदू मंगलवार को घर से अचानक लापता हो गया, जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली देवगांव में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

young man was beaten to death for love family was shocked to find his body in pond
माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

मृतक की मां शकीना को मंगलवार की रात करीब ढाई बजे प्रेमिका का फोन आया और रोते-बिलखते हुए कहा कि अपने लड़के को बचा लीजिए, नहीं यह लोग उसे मार देंगे और फोन काट दिया। परेशान मां ने परिजनों को जगाया। 

इसके बाद वह लोग थाने पहुंचे लेकिन मोबाइल की लोकेशन नहीं मिलने से घटनास्थल का पता नहीं चल सका। तभी दौरान गांव के ही ईदू के एक दोस्त ने बताया कि वह कुछ दिन पहले पकड़ी खुर्द गया था। इस सूचना पर परिजन बुधवार को पकड़ी खुर्द पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। 

इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका के पिता और भाई को पकड़कर जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कबूल लिया कि उन्होंने ईदू को पीटकर मार डाला है और शव पोखरी में फेंक दिया है। तब पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पोखरी से शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने शुरू की पड़ताल

मामले में प्रेमिका के पिता उमाशंकर और भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पोखरे में शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी मधुबन सिंह और सीओ लालगंज भूपेश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में ईदू के भाई रफू की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

परिवार की ओर से एक दिन पूर्व ही लड़के के गायब होने पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जब इसकी जांच की गई तो शक की सुई प्रेमिका के परिजनों की ओर घूमी। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। - मधुबन सिंह, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed