फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man walking with brother's revolver arrested

भाई की रिवाल्वर लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Young man walking with brother's revolver arrested
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर फ्लाईओवर अहरौला रोड के पास से एक युवक को फैक्ट्री मेड रिवाल्वर व कारतूस के साथ पकड़ा। लाइसेंस के बारे में पूछे जाने पर युवक लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। युवक जेल में बंद अपने भाई की रिवाल्वर लेकर घूम रहा था।
विज्ञापन

वांछितों की तलाश में कप्तानगंज पुलिस सोमवार को क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक फैक्ट्री मेड रिवाल्वर के साथ फ्लाईओवर अहरौला रोड पर खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तो पुलिस को देख कर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक रिवाल्वर व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने जब लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम आनंद सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र श्याम बहादुर सिंह निवासी वाजिदपुर थाना कप्तानगंज बताया। उसने यह भी बताया कि लाइसेंस मेरे भाई अंशदीप सिंह के नाम से है। उसने लाइसेंस 2014 में जम्मू कश्मीर से बनवाया था। वह चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर लगा कर ओएलएक्स पर बेचने का काम करता था और उसी मामले में पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया है। फिलहाल वह आजमगढ़ जेल में बंद है और लाइसेंस के बारे में वही कुछ बता सकता है। भाई की गिरफ्तारी के समय उसने रिवाल्वर घर से हटा दिया था और तभी से वह उसके पास थी। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed