फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man fell at brick kiln in Azamgarh and died due to drinking alcohol

बुझ गया घर का चिराग: शराब का ज्यादा सेवन पड़ा भारी, गिरा तो फिर नहीं उठा युवक; रोते हुए पहुंची पत्नी-बच्चे

Sat, 24 May 2025 02:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 May 2025 02:57 PM IST
सार

ईंट-भट्ठे पर मजदूर की माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर मालिक भी पहुंच गया। उसने पुलिस को बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया गया कि वह अपने मां-बाप का इकलाैता बेटा था। शराब के सेवन से उसकी माैत हो गई।

विज्ञापन
young man fell at brick kiln in Azamgarh and died due to drinking alcohol
माैके पर माैजूद भीड़ और युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के धनसिंहपुर बेनी गौरा स्थित साईं ईंट उद्योग पर कार्य करने वाले एक मजदूर का शव शुक्रवार की रात मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल में जुट गई। 

विज्ञापन


बरेली जनपद के पहाड़पुर खेड़ा, अटौरा खुर्द निवासी पंचम लोधी (38) जो विगत दो वर्ष से भट्टे पर कार्य करता था। हाल ही फरवरी माह में भट्टे पर कार्य करने के लिए आया था। शुक्रवार के दिन भट्टे पर साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण सभी मजदूर अपने-अपने सामानों की खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे और सामान खरीद कर पुनः भट्टे पर वापस आ गए लेकिन पंचम काफी देर तक भट्टे पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


मजदूरों ने बताया कि पंचम अत्यधिक शराब का सेवन करने की वजह से धीरे-धीरे भट्टे की तरफ जा रहा था कि रात लगभग 8:30 बजे उसके साथ के मजदूरों को सूचना मिली कि बेलहवा बाबा धनसिंहपुर मार्ग पर पंचम गिरा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मजदूरों ने इसकी सूचना भट्ठा मालिक नीरज सिंह को दी और लोगों के सहयोग से उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भट्ठा मालिक ने रात्रि में ही इसकी सूचना परिजनों को दे दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।

मृतक के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। पत्नी ममता का रो-रो कर बुरा हाल है। भट्ठा मालिक नीरज ने बताया कि बीती शाम हम लोग कहीं निमंत्रण में गए थे कि इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि पंचम लोधी सड़क पर गिरा पड़ा है। हम लोग तत्काल वहां पहुंचे और पंचम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान परिजनों को भी सूचना दे दी गई है तथा परिजन और रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं। मृतक फरवरी माह में भट्ठा पर कार्य के लिए आया था और लोगों के मना करने पर भी अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था। थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। उसकी मौत कैसे हुई यह बताना मुश्किल है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed