{"_id":"662e5940c2e71ceda20a8d0e","slug":"young-man-died-and-one-injured-in-road-accident-of-bike-collides-with-pickup-in-azamgarh-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में साले की मौत; जीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में साले की मौत; जीजा घायल
Sun, 28 Apr 2024 07:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 28 Apr 2024 07:42 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार दोनों युवक कुछ सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे। सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक से घर लौट रहे साले की मौत हो गई जबकि, गोंडा जिला निवासी जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
अतरौलिया थाना के धनसिंहपुर निवासी शिवम सिंह (20) गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। दो दिन पूर्व परिवार से मिलने के लिए घर आए थे। शुक्रवार की देर शाम गोंडा जिले के निधिपुरवा थाना के कौड़ियां निवासी जीजा कमलेश सिंह भी शिवम सिंह से मिलने के लिए आए थे।
विज्ञापन
शनिवार की शाम शिवम सिंह के साथ बाइक से कमलेश सिंह धर्मशाला चौराहा स्थित बाजार में कुछ जरूरी सामान खरीदने गए थे। रात लगभग आठ बजे जीजा और साले सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच सिकहुला गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंच गए। दोनों को अतरौलिया 100- शैय्या अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने शिवम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल कमलेश सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई और पांच बहन में चौथे नंबर पर था।