{"_id":"60d868eb8ebc3e356d7da8d4","slug":"young-man-death-due-to-drown-during-bath-in-pokhra-who-went-to-bath-in-pokhara-his-friend-ate-poison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पोखरे में नहाने गए युवक की डूब कर मौत, बदहवास दोस्त ने खाया जहर, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पोखरे में नहाने गए युवक की डूब कर मौत, बदहवास दोस्त ने खाया जहर, मचा कोहराम
Sun, 27 Jun 2021 05:32 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 27 Jun 2021 05:32 PM IST
सार
युवक का शव पोखरे से निकलते ही उसका दोस्त बदहवास हो गया और घर पहुंच कर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस बात की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन उसे तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ का सेवन करने वाले युवक को अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के गनवारा गांव में स्नान के दौरान पोखरी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से बदहवास हुए दोस्त ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विषाक्त पदार्थ का सेवन करने वाले दोस्त को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गनवारा गांव निवासी 18 वर्षीय वीरू राजभर पुत्र मिठाई राजभर रविवार को दिन में अपने मित्र 18 वर्षीय भोलू राजभर के साथ गांव स्थित तालाब पर नहाने गया था। तालाब में सिंघाड़ा का पौधा डाला हुआ था। नहाने के दौरान वीरू सिंघाड़े के बीच फंस कर डूब गया। भोलू ने उसे बचाने का भरसक प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
इसके बाद वह भाग कर गांव में पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर अहरौला थाना पुलिस भी पहुंच गई। गांव के ही कुछ लोगों की मदद से वीरू का शव पोखरे से बरामद हो गया। साथी का शव पोखरे से निकलते ही भोलू बदहवास हो गया और घर पहुंच कर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी होते ही परिजन उसे तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहने बतायी गई है। पिता रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब में है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।