Azamgarh News: साड़ी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ जिले के रूदरी गांव निवासी आशीष कन्नौजिया (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को रविवार सुबह हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रूदरी गांव में रविवार सुबह उस समय कोहराम मच गया जब गांव निवासी युवक का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है।
रूदरी गांव निवासी आशीष कन्नौजिया (30) शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब देर तक वह सो कर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी अंदर से कोई आहट न मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
किसी तरह परिजनों ने जब कमरे के अंदर झांका तो आशीष साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण कोई नहीं बता पा रहा है। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विषाक्त पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव निवासी जयबहादुर (60) पुत्र स्व. फूलचंद सिंह ने शनिवार को दिन में अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्रियों के पिता थे। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों से उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी।