{"_id":"64dd1d3299c3f5380d0dc471","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-2738-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जलालपुर जगनंदनपट्टी गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। कारण पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने उक्त कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
गांव निवासी रणविजय यादव 21 मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन भी है। रोजी रोटी के लिए वह ई-रिक्शा चलाता था। दो मई को उसकी शादी अतरैलिया थाना क्षेत्र के रूकुननीपुर गांव निवासिनी नीतू यादव के साथ हुई थी। विवाह के बाद पत्नी आयी और फिर विदा हो कर मायके चली गई। इसके बाद से वह वापस नहीं आ रही थी। जिसे लेकर रणविजय परेशान था।
सोमवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया और किसी समय गमछे के सहारे छत के चुल्ले से फंदा लगा कर जान दे दी। फंदा लगाने के पूर्व उसने पत्नी से मोबाइल पर बातचीत भी की थी। फोन बार-बार बजने की आवाज आने पर मां रणविजय के कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटकता देखा। मां की चीख पर परिवार के साथ ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।