फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man committed suicide after Police Bharti Exam in azamgarh

Police Bharti Exam: अपने स्थान पर दूसरे को परीक्षा दिलाने वाले युवक ने फंदे से लटककर दी जान, घर में मचा कोहराम

Tue, 20 Feb 2024 02:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Feb 2024 02:27 PM IST
सार

Police Bharti Exam 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा में अपने स्थान पर दूसरे को बैठाने वाले युवक ने आत्महत्या कर लिया। परीक्षा के दौरान सॉल्वर के पकड़े जाने के बाद पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। इसे लेकर उसके घर पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन युवक अपने बुआ के घर पर था। वहीं फंदे से लटककर उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
young man committed suicide after Police Bharti Exam in azamgarh
प्रशांत की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में अपने स्थान पर दूसरे को परीक्षा के लिए बैठाने वाले युवक ने अपने बुआ के घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार (24) पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार था। उसका सेंटर रानी की सराय के राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल पर गया था। बीते शनिवार को शाम की पाली में परीक्षा थी। उसने अपने स्थान पर बिहार प्रांत के मधुबनी जिला के आंध्रामठ थाना अंतर्गत रौआही गांव निवासी राजेश कुमार यादव को परीक्षा देने के लिए बैठाया था। परीक्षा के दौरान मुन्ना भाई राजेश कुमार को केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अनूप कुमार सिंह ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


राजेश को तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया तो वहीं प्रशांत की तलाश में पुलिस जुट गई। प्रशांत सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव में अपने बुआ के घर पर रूका हुआ था। बताया जाता है कि सोमवार को पुलिस प्रशांत के ढोलीपुर स्थित घर पर गई। जहां से उसके बड़े भाई को पूछताछ के लिए ले गई थी। इसके बाद सोमवार की रात में प्रशांत ने बुआ के घर पर ही एक टीनशेड के कमरे में चादर के सहारे फंदे से लटक गया। बुआ का लड़का उसे फंदे पर लटका देखा तो हैरान रह गया। उसकी सूचना पर घरवालों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed