फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   You will make Delhi's development model and the law and order of the state an issue

दिल्ली के विकास मॉडल और प्रदेश की कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाएगी आप

Thu, 17 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
You will make Delhi's development model and the law and order of the state an issue
प्रेसवार्ता को संबोधित करते आम आदमी पार्टी के राजेश यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दिल्ली के विकास मॉडल और उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी। उसके लिए पार्टी बूथ से लेकर जिला स्तरीय कमेटी का गठन कर पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गई है। उक्त बातें जिला प्रभारी संध्या राजभर ने शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

संध्या राजभर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर यूपी वासियों को सौगात दी है। उत्तर प्रदेश की जनता धर्म जाति और मजहब की राजनीति से पूरी तरह ऊब चुकी है। प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से त्रस्त है। ऐसे में आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक बेहतर विकल्प साबित होगी। जिस तरह से दिल्ली में लोगों को फ्री बिजली, फ्री पानी, मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे, प्राथमिक विद्यालयों में कॉन्वेंट स्कूल जैसी शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। उसी तर्ज पर प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनने पर लोगों को वही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री के बयानों पर तंज कसा। कहा कि आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की घोषणा करते ही जिस तरह से योगी सरकार के मंत्री बयानबाजी कर रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आम आदमी पार्टी के आने से भाजपा बौखला गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। राजेश सिंह, गौरव यादव, इसरार अहमद, अनुराग, उमेश यादव, सरफुद्दीन, तेज बहादुर यादव, केके यादव, सतीश यादव, मो. नुरूज्जमा, अभिषेक राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed