फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yogi will come to check preparations before Modi

मोदी से पहले तैयारियां जांचने आएंगे योगी

Sat, 30 Jun 2018 11:55 PM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Sat, 30 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Yogi will come to check preparations before Modi
narendra modi
जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जुलाई को जनपद आ रहे हैं। राजनीतिक दृष्टिकोण से मुलायम और मायावती के गढ़ आजमगढ़ में  प्रधानमंत्री का दौरान काफी महत्वपूर्व माना जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तैयारियों के संबंध में दो जुलाई को क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह जनपद पहुंच रहे हैं। तीन जुलाई को संगठन महामंत्री सुनील बंसल के आने की संभावना है। सात जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय आ रहे हैं। सात से 10 के बीच में किसी दिन मुख्यमंत्री तैयारियों का जायजा लेने भी जनपद पहुंच सकते हैं। जिला प्रशासन के साथ पार्टी के लोग भी इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन



आजमगढ़ सपा और बसपा का गढ़ माना जाता है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा ने सपा और बसपा को मजबूत गढ़ों को ध्वस्त कर पूर्ण बहुमत से केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाई थी। लेकिन आजमगढ़ जनपद इससे अछूता था। जनपद की दो संसदीय सीटों में भाजपा को जहां सिर्फ एक पर कामयाबी मिली थी वहीं, 10 विधानसभा सीटों में मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद यही वहज है कि सिक्सलेन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के  शिलान्यास के लिए भाजपा ने आजमगढ़ को चुना है। फिलहाल एक लाख लोगों के हिसाब से व्यवस्था करने के निर्देश जहां प्रशासन को दिए गए हैं, वहीं रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने भी कमर कस ली है।  


जयनाथ सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनान के लिए क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक दो जुलाई दिन को सर्किट हाउस में 11बजे से होगी। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला भाजपा की बैठक दो जुलाई को दोपहर एक बजे नेहरू हाल में होगी।

मुख्यअतिथि प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर रहेंगे। बैठक में जिलाकार्यकारिणी, कार्यसमिति, सभी मंडल अध्यक्ष, सांसद, विधायक, चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी, प्रदेश और क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहेंगे।

तीन जुलाई को संगठन महामंत्री सुनील बंसल के आने की भी संभावना है। सात जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय आ रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के आने की व्यवस्था करने आदि की रणनीति बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तो रहेंगे ही, इससे पहले वो सात से 10 के बीच में किसी दिन तैयारियों का जायजा लेने भी जनपद पहुंच सकते हैं। जिला प्रशासन के साथ पार्टी के लोग भी इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं।



हो सकती हैं कुछ नई घोषणाएं
आजमगढ़। विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के गढ़ में आ रहे है। फिलहाल कार्यक्रम पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के शिलान्यास का ही है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री यहीं से लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद करेंगे।

चर्चाएं हैं कि प्रधानमंत्री वाराणसी-आजमगढ़ नई रेल लाइन, मंदुरी हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का भी शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed