फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yoga took place in government-corporate offices on the fifth day

Azamgarh News: पांचवें दिन सरकारी-कॉर्पोरेट कार्यालयों में हुआ योग

Sat, 20 Jun 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Yoga took place in government-corporate offices on the fifth day
कुंवर सिंह उद्यान में योग करते लोग।
आजमगढ़। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में योग सप्ताह का सफल संचालन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में हो रहा है। योग सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को सभी सरकारी और कॉर्पोरेट कार्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास शिविर आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। साथ ही प्राणायाम और ध्यान की विधियों का भी अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि योग सप्ताह के छठवें दिन 20 जून को विशेष योग सत्र आयोजित होंगे। ये सत्र जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों और चिकित्सालयों में होंगे।कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। यह स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि योग सप्ताह के माध्यम से जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर निरोग और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे योग सप्ताह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर योग को जन-आंदोलन बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed